WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

45 दिन तक पति के शव के ऊपर नहाती रही पत्नी,खीर में नींद की गोलियां देकर हत्या की वारदात को दिया था अंजाम… रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

45 दिन तक पति के शव के ऊपर नहाती रही पत्नी,खीर में नींद की गोलियां देकर हत्या की वारदात को दिया था अंजाम…

 

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से सामने आया यह हत्याकांड रिश्तों को झकझोर देने वाला है। यहां एक पत्नी ने पहले अपने पति को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर बेसुध किया, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया, ऊपर से प्लास्टर कराकर फर्श पहले जैसा बनवा दिया और करीब 45 दिन तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही। बाहर की दुनिया के लिए पति लापता था, लेकिन घर की चारदीवारी के भीतर उसकी लाश दफन थी।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। आरोप उनकी पत्नी रूबी शर्मा पर है। परिवार में सुरेंद्र, उनकी पत्नी रूबी, दो बच्चे और मां साथ रहते थे। मामले में मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा की शिकायत और शक के बाद पूरा राज खुला। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र और रूबी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी और इसी तनातनी के बीच रूबी ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि वारदात से पहले उसने बहुत सोच-समझकर घर को खाली कराया। सबसे पहले उसने सुरेंद्र की मां और अपने दोनों बच्चों को किसी बहाने से अपने जेठ अनिल शर्मा के घर भेज दिया, ताकि वारदात के वक्त घर में कोई गवाह न रहे और बाद में भी किसी को उस पर शक न हो।

 

इसके बाद रूबी ने सुरेंद्र के लिए खीर बनाई और उसमें नींद की गोलियां मिला दीं। खीर खाने के कुछ देर बाद सुरेंद्र बेसुध हो गए। पत्नी ने इसी हालत का फायदा उठाकर उनका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए रूबी ने घर के बाथरूम को चुना।आरोप है कि उसने घर का दरवाजा बंद कर बाथरूम में गड्ढा खोदा और पति के शव को वहीं दबा दिया।अगले दिन एक राजमिस्त्री को बुलाकर सामान्य मरम्मत का बहाना बनाया गया और उसी जगह प्लास्टर कराकर फर्श दोबारा बंद करा दिया गया,ताकि किसी को शक न हो सके कि नीचे एक शव दफन है।इसके बाद रूबी ने घरवालों के सामने यह दिखाना शुरू किया कि सुरेंद्र कहीं चले गए हैं।बताया जा रहा है कि उसने कुछ दिन बाद मन न लगने की बात कहकर बच्चों के पास जेठ के घर जाना शुरू कर दिया,ताकि घर के भीतर हुई हलचल पर किसी का ध्यान न जाए और बाथरूम का प्लास्टर पूरी तरह सूख जाए।

 

करीब एक सप्ताह बाद रूबी फिर अपने घर लौट आई। तब तक बाथरूम का फर्श पूरी तरह सूख चुका था। इसके बाद का हिस्सा सबसे ज्यादा सिहराने वाला है। जिस बाथरूम के फर्श के नीचे सुरेंद्र का शव दफन था, रूबी करीब 45 दिनों तक उसी बाथरूम में नहाती रही और सामान्य जिंदगी जीने का दिखावा करती रही। उधर, सुरेंद्र के अचानक गायब होने, रूबी के विरोधाभासी बयानों और उसके व्यवहार पर परिजनों, खासकर भाई अनिल शर्मा को शक हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा और पूछताछ के दौरान परत-दर-परत कहानी खुलती चली गई। पुलिस ने जब रूबी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कथित तौर पर बाथरूम में शव दबाने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम का फर्श तुड़वाया, जहां से सुरेंद्र का शव बरामद हुआ। इस खौफनाक खुलासे ने पूरे इलाके को हिला दिया।फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर हत्या की वजह,साजिश में किसी और की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है

Leave a Comment