WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के प्रथम एटा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य और ऐतिहासिक स्वागत, रिपोर्ट नेमा दिवाकर

 

 

*क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के प्रथम एटा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य और ऐतिहासिक स्वागत*

 

एटा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय श्री पूरनलाल लोधी जी के प्रथम बार एटा जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी और भारी उत्साह के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।

सीमा पर उमड़ा जनसैलाब

 

क्षेत्रीय अध्यक्ष के एटा आगमन पर एटा की सीमा मिरहची पर क्षेत्रीय विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आईटीआई पर ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेन्द्र लोधी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद महाराणा प्रताप चौक पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भदोरिया के नेतृत्व में युवाओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार किया। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने विधायक महाररा वीरेंद्र सिंह लोधी के आवास पर पहुंचकर भोजन किया। पूर्व से निर्धारित विभिन्न स्वागत स्थलों पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।

 

*ढोल-नगाड़ों से गूंजा एटा शहर*

एटा शहर के प्रमुख पंडित दीनदयाल चौक पर भाजपा जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्पवर्षा के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

अपने प्रवास के दौरान मा. क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरनलाल लोधी जी ने महाराणा प्रताप चौक पर अदम्य साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप की मूर्ति पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही, उन्होंने पंडित दीनदयाल चौक पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिले के तमाम वरिष्ठ भाजपा जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष और भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, संतोष चौहान, ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, जितेंद्र दिवाकर, चेयरमैन एटा प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, राधेश्याम धनगर, गोपाल शर्मा, विनीत भारद्वाज, अरुण दीक्षित, सौरभ गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, नितिन गुप्ता, राजू दुबे, जितेन्द्र पाल सिंह राघव, अंशुल चौहान, आकाश गुप्ता, आनंद गुप्ता, नीलम चौहान, डोली सक्सेना, नीतू चौहान, धर्मेंद्र दिवाकर, विशाल राज बाल्मीकि, हिमांशु दीक्षित, आनंद गुप्ता, कल्पना गुप्ता, अमित मोदी, मयंक उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता बब्बू सभासद, विजय मिश्रा, अम्बरीष सिकरवार, पुनीत कुलश्रेष्ठ, कृपाशंकर वर्मा, प्रभाकर पचौरी, प्रमोद गिरि, ब्रजेश गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह भव्य स्वागत किया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष