WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

काँवड रूट, काँवडियों के आवागमन हेतु यातायात व अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जनपदीय पुलिस अधिकारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा– आगामी काँवड़ यात्रा व त्यौहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा काँवड रूट, काँवडियों के आवागमन हेतु यातायात व अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जनपदीय पुलिस अधिकारियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक।*

 

आज दिनांक 04.07.2026 को आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दौरान निकलने वाली कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा काँवड रूट, काँवडियों के आवागमन हेतु यातायात व अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जनपदीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह व समस्त क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत ट्रैफिक व्यवस्था एवं अन्य जानकारियों का आदान प्रदान किया गया जिससे कि कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। मीटिंग के दौरान रूट डायवर्जन एवं ट्रैफिक व्यवस्था के प्रबंधन पर विशेष वार्ता की गई, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था एवं कावड़ यात्रा सुचारू रूप से चल सके। इसी क्रम में बैठक के दौरान निम्न बिन्दुओं पर वार्ता की गयी।

 

1. इसी प्रकार पूर्व में कांवडियो/ श्रृद्दालुओं के साथ गठित एक्सीडेन्ट की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कावडियो के मार्ग में भारी वाहन का पूर्णत प्रवेश वर्जित/ट्रैफिक ड़ायवर्जन करने एवं कावडियों के लिए एकल मार्गीय व्यवस्था करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, पुलिस सहायता कैम्प, स्वास्थय शिविर आदि विषयों पर चर्चा की गयी।

2. आयोजको शिविर प्रबन्धको /भण्डारा प्रबन्धको के साथ गोष्ठी कर समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देश दिये गयें ।

3. कांवडियों के आवागमन के मार्गो पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा सुरक्षा/यातायत व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

4. वाहनों की पार्किग/ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट/होल्डिंग एरिया आदि चिन्हित कर समुचित पुलिस/यातायात प्रबन्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

5. धार्मिक स्थल/मन्दिर जहां जलाभिषेक के कार्यक्रम प्रस्तावित है , वहां पर समुचित पुलिस प्रबन्ध तथा जनपद में उपलब्ध जनशक्ति तथा संसाधनों का पूर्णरुपेण उपयोग किया जाये।

6. होटल ,धर्मशालाओं /सराय , भीड़ -भाड़ वाले स्थानों इत्यादि पर भी सतर्क दृष्टि रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

7. थाना क्षेत्र से गुजरने वाले कावंडियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस पैट्रोलिंग की व्यवस्था की जाये , थाने पर मौजूद पीआरबी-112 की गाड़ियों के रुट अपेक्षानुसार परिवर्तन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष