WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मंडल स्तरीय शतरंज बाह में आयोजित जोनल टीम बनी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

सी आई एस सी आई

 

मंडल स्तरीय शतरंज बाह में आयोजित

जोनल टीम बनी

बाह। 4 जुलाई 2026 को ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस में CISCE मण्डल-स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें आई.सी.एस.ई. बोर्ड के 13 विद्यालयों के कुल 131 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग लिया।

 

यह चैंपियनशिप अंडर-14,17,19 कैटेगरी बॉयज एंड गर्ल्स रूप में आयोजित की गई। जिसमें सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

कैटेगरी के अनुसार अंडर 14 गर्ल्स में प्रथम स्थान पर लेक्षा (ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस), द्वितीय स्थान पर निष्ठा अम्बेश (सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज) एवं तृतीय स्थान पर एंजेल (ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस) तथा अंडर 14 बॉयज में प्रथम स्थान पर अनुराज विश्वकर्मा (सेंट पीटर्स कॉलेज), द्वितीय स्थान पर अनिरुद्ध गोयल (सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज) एवं तृतीय स्थान पर सूर्यांश भदौरिया (ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस) विजेता रहे।

अंडर 17 गर्ल्स में प्रथम स्थान पर गौरिका माहेश्वरी (सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज), द्वितीय स्थान पर कारुण्या मित्तल (सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज) एवं तृतीय स्थान पर सान्वी चौधरी (सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज) तथा अंडर 17 बॉयज में प्रथम स्थान पर श्लोक जैन (सेंट पीटर्स कॉलेज), द्वितीय स्थान पर हर्षित (सेंट थॉमस स्कूल) एवं तृतीय स्थान पर क्षितिज सिंह (सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज) विजेता रहे।

वहीं अंडर 19 गर्ल्स में प्रथम स्थान पर अन्वी बंसल (सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज), द्वितीय स्थान पर धानी दौनेरिया (सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज) एवं तृतीय स्थान पर एलेना जैन (सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज) तथा अंडर 19 बॉयज में प्रथम स्थान पर देवांश गुप्ता (सेंट पीटर्स कॉलेज), द्वितीय स्थान पर संकल्प गुप्ता (सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज) एवं तृतीय स्थान पर धैर्य गोयल (सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज) विजेता रहे। मुख्य निर्णायक की भूमिका में फिडे ऑर्बिटर श्री राणा प्रताप जी रहे।

विजेता विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के आधार पर क्रमशः गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मैडल मुख्य अतिथि श्री आशुतोष नेहरू तथा श्री रामसेवक शर्मा द्वारा प्रदान किए गये। सभी विद्यार्थियों को प्रतिभाग हेतु विद्यालय के द्वारा प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक- डॉ. मनीष शर्मा, प्रबंधक- डॉ. अभिषेक पाठक, नीरज कुमार, रवि सिंह, सौरभ गोस्वामी, गजेन्द्र सिंह, गणेश विद्यार्थी तथा विनायक भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment