WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी एटा के सचिव योगेश कुमार सक्सेना को मिला लखनऊ में सम्मान , रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी एटा के सचिव योगेश कुमार सक्सेना को मिला लखनऊ में सम्मान

——————–

एटा रक्तदान को जन आंदोलन का स्वरूप देने वाले जनपद एटा में रक्तदान सेवा के लिए समाजसेवी संस्थान क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी एटा के संस्थापक सचिव योगेश कुमार सक्सेना के लिए 28 जून 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में दो दशक से किया जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए एक ही दिन में दो प्रसिद्ध सम्मानों से नवाजा गया

लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में राष्ट्रीय इंटीग्रेशन फारम फार एक्टिविस्टस एवं आर्टिस्ट (नीफा ) उत्तर प्रदेश समिति द्वारा आयोजित संवेदना 2 सम्मान समारोह में प्रदेश भर से रक्तदानियों के बीच जनपद एटा में कई वर्षों से रक्तदान शिविरों के आयोजन एवं जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों सहित विशेष कर विगत वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर जनपद एटा में आयोजित रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए नेशनल इंटीग्रेशन फोरम फॉर एक्टिविस्टस एंड आर्टिस्ट की ओर से नेशनल इंपैक्ट सोशल अवार्ड और इंग्लैंड की संस्था वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर बबीता चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर बाबासाहेब अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ मिस्टर संजय पंजवानी वॉइस चेयरमैन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश शासन डॉक्टर अश्विनी शेट्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीफा संजीव बंसल अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान करते हुए क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी एटा के कार्यों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि नेशनल इंपैक्ट सोशल अवार्ड भारत एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड अवार्ड इंग्लैंड का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो सामाजिक कल्याण शिक्षा ,स्वास्थ्य दिव्यांग शिक्षा पर्यावरण संरक्षण महिला सशक्तिकरण, विधिक ,कौशल विकास आदि क्षेत्र में बेहतरीन और सकारात्मक बदलाव लाने वाले समाजसेवियों को दिया जाता है और यह सम्मान प्राप्त कर क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के संस्थापक सचिव योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट ने सिर्फ जनपद एटा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है

संस्था क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी एटा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र स्वरूप वर्मा जी ने योगेश कुमार सक्सेना जी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है और आभार व्यक्त किया है की जनपद एटा के एक ऐसे व्यक्ति ने जिसने कि एटा का नाम रोशन किया है उनके लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं

इस अवसर पर श्रीमती प्रतिभा सक्सेना डॉक्टर रिचा यादव, श्रीमती विनीता यादव श्रीमती गीता सिंह, खुशबू शरमा,अनुज प्रताप सिंह,नीरज गुप्ता, अमित जौहरी एडवोकेट देवेंद्र कुमार लोधी एडवोकेट, जितेंद्र कुमार वैभव राज सक्सेना,गरिमा सक्सेना, कृतिका सक्सेना,कनही लाल शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया

Leave a Comment