WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में शीतला माता मन्दिर की भूमि पर दोबारा किया सीमांकन, रिपोर्ट राम नरेश

*एटा/जलेसर: सुन्दरगढ़ (इसौली) में राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में शीतला माता मन्दिर की भूमि पर दोबारा किया सीमांकन।*

 

जनपद एटा की तहसील जलेसर अंतर्गत ग्राम पंचायत इसौली के गांव सुंदरगढ़ में शीतला माता मन्दिर एवं नील कोठी की भूमि पर पिछले महीने राजस्व टीम द्वारा किए गए सीमांकन के चिन्हों को प्लॉटिंग कर रहे भूमाफियाओं द्वारा अवैध तरीके से हटा दिया गया था और अवैध कब्जा करने का कुत्सित प्रयास किया गया था। शीतला माता मन्दिर की भूमि पर अवैध कब्जा की इस खबर को कल प्रमुखता से चलाया गया था। अवैध कब्जों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के सख़्त आदेशों के अनुपालन में स्थानीय प्रशासन ने खबर का संज्ञान लेते हुए शासन की त्वरित कार्यवाही के तहत आज शुक्रवार सुबह राजस्व टीम को मौके पर भेजकर त्वरित कार्य वाही के निर्देश दिए। राजस्व टीम ने सकरौली पुलिस के साथ मिलकर शीतला माता मंदिर और नील कोठी की भूमि पर दोबारा सीमांकन करते हुए चिन्ह लगा दिए हैं और जेसीबी मंगाकर शीतला माता मंदिर एवं नील कोठी की भूमि पर लगभग चार फुट ऊँची मोटी मेड डलवाई गई है। राजस्व टीम ने पुलिस को इसकी निगरानी के लिए भी कहा है। राजस्व निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह ने बताया है कि अगर दोबारा कोई इस सीमकन वाली मेड को तोड़ने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ एफ़ आई आर करते हुए विधिक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। मौके पर राजस्व निरीक्षक रविंद्र पाल सिंह क्षेत्रीय लेखपाल आशु सिंह चौकी इंचार्ज जरानी कलां शीशपाल सिंह पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह बना साहब, शिवराम सिंह, ओमकार सिंह, मुकेश कुमार, संजय प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजवीर सिंह, बिट्टू सिंह के अलावा अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष