WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आवास-विकास सिंघल हॉस्पीटल में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में लगाया इनफर्टीलिटी स्वास्थ शिविर का आयोजन, 70 से अधिक लोगों ने लिया स्वास्थ लाभ, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*10 में से दो दम्पति झेल रहे बांझपन की समस्या*

 

*आवास-विकास सिंघल हॉस्पीटल में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में लगाया इनफर्टीलिटी स्वास्थ शिविर का आयोजन, 70 से धिक लोगों ने लिया स्वास्थ लाभ*

 

आगरा। भारत में हर 10 में से 2 दम्पति बांझपन की समस्या को झेल रहे हैं। जिसकी मुख्य वजह भागदौड़ व तनावपूर्ण वाली जीवनशैली है। यहा बात डॉ. योगेश सिंघल ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर आगरा स्थित सिंगहल हॉस्पिटल में मंगलवार को निःशुल्क इन्फर्टिलिटी (बांझपन) जांच एवं परामर्श शिविर कही। बताया कि शिविर का उद्देश्य संतान सुख से वंचित दंपतियों को सही समय पर उचित चिकित्सकीय सलाह, आधुनिक उपचार की जानकारी व मानसिक संबल प्रदान करना है। शिविर में बड़ी संख्या में दंपतियों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

डॉ. अर्चना सिंघल ने बताया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, तनाव,अनियमित खान-पान व विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि समय पर जांच और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से अधिकांश मामलों में सफल उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि संतान प्राप्ति में देरी होने पर बिना झिझक विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए और किसी भी प्रकार के भ्रम या अंधविश्वास से बचना चाहिए। शिविर के दौरान महिला एवं पुरुष दोनों की आवश्यक चिकित्सकीय जांच, स्वास्थ्य परीक्षण तथा व्यक्तिगत परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों ने प्रत्येक मरीज की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उपचार योजना तैयार करते हुए आवश्यक जांच कराने की सलाह दी। साथ ही आईवीएफ, आईयूआई एवं अन्य आधुनिक प्रजनन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में लगभग 70 लोगों ने स्वास्थ लाभ लिया। शिविर में डॉ. मनीष गुप्ता,डॉ. अनुपम अग्रवाल,एक्सप्रेस पैथोलॉजी द्वारा निःशुल्क जाँच जांच की।

Leave a Comment