WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विद्युत विभाग का कारनामा, बिना कनेक्शन बता दिया बकाया बिल, रिपोर्ट इस्लाम खान

एटा, विद्युत विभाग का कारनामा, बिना कनेक्शन बता दिया बकाया बिल, विद्युत विभाग एटा अपने कारनामों की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहता है कुछ ऐसा ही मामला एटा नगर के किदवई नगर निवासी पत्रकार अकरम खान का है, हुआ यूं साल 2014 में उन्होंने अपने आवास पर एक घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसके लिए औपचारिकता पूरी करने के बाद निर्धारित शुल्क भी जमा किया था, जिसकी विभाग द्वारा रसीद प्रदान की गई है, मगर इसके बाद विभाग द्वारा न तो कनेक्शन लगाया गया, न मीटर लगा और न ही किसी तरह की कोई लाइन खिंचवाई गई, कई बार इस संबंध में बात करने के बाद भी जब विभाग द्वारा कनेक्शन नहीं लगाया गया तब आवेदक निराश होकर बैठ गया, मगर गत वर्ष जब अकरम खान को अपने आवास कर एक कनेक्शन की आवश्यकता हुई तो उन्होंने नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन किया, मगर विभाग द्वारा ये बताकर आवेदन निरस्त कर दिया कि उनके नाम पर एक कनेक्शन है जो बकाया बिल के चलते काट दिया गया है, जब तक बकाया बिल जमा नहीं होगा तब तक नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा, तब अकरम खान द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि 2014 में जिस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, वही बिना कनेक्शन , बिना मीटर के विभाग ने लंबा चौड़ा बिल भेज दिया है, इस संबंध में अकरम खान ने शिकायती पत्र मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव ऊर्जा के अलावा जिलाधिकारी एटा और एक्शियन विद्युत विभाग जो कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया है, साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले का अगर समाधान नहीं होता तो मामले को न्यायालय ले जाया जाएगा

Leave a Comment