WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर 01 जुलाई को होगी जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गणों के साथ बैठक, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर 01 जुलाई को होगी जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गणों के साथ बैठक*

 

*एटा, 29 जून 2026 (सू०वि०)।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) की प्रक्रिया के अंतर्गत 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों के सम्भाजन का प्रस्ताव तैयार किया जाना है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिनांक 01 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, एटा में जनपद के मा0 सांसदगण, विधायकगण तथा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के उपरांत मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित आलेख्य सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष