WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह डाक्टर आफ लैटर्स से सम्मानित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

पद्मश्री राजा लक्ष्मण सिंह डाक्टर आफ लैटर्स से सम्मानित

जयपुर। बीते दिनों जी एल बी ग्लोबल यूनिवर्सिटी बीकानेर द्वारा राजस्थान में जल संचय और जल संरक्षण की अलख जगाने वाले और सैकड़ों गांवों को जल संकट से निजात दिलाने वाले लापोडिया निवासी पर्यावरणविद राजा श्री लक्ष्मण सिंह जी को भव्य समारोह में डाक्टर आफ लैटर्स की उपाधि से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कुछ वर्ष पहले श्री लक्ष्मण सिंह जी के जल संचय व जल संरक्षण हेतु किये गये अभूतपूर्व योगदान हेतु उनको भारत सरकार महत्त्वपूर्ण नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। यही नहीं राजा लक्ष्मण सिंह जी को जल संरक्षण की दिशा में व सामाजिक कार्यों में उनके अतुलनीय योगदान देश की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा समय-समय पर अनेकों सम्मान और पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र दिल्ली द्वारा ख्यातनामा अवार्ड राष्ट्रीय जे पी अवार्ड, नव प्रभात जन सेवा संस्थान, दिल्ली द्वारा राष्ट्र रत्न सम्मान और राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति द्वारा राष्ट्र विभूषण सम्मान एवं ग्रीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट बल्लभगढ़ में प्रख्यात पर्यावरणविद सिल्यारा के संत श्री सुन्दर लाल बहुगुणा सम्मान से सम्मानित किया गया है।

राजा लक्ष्मण सिंह जी को जी एल बी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर द्वारा डाक्टर आफ लैटर्स की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार, ऐतिहसिक राजकीय इंटर कॉलेज,एटा की जीर्णोद्धार समिति के संरक्षक एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत, बालाजी कालेज आफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक पर्यावरणविद डा० जगदीश चौधरी, ई.एस.डी.ए. के प्रमुख पर्यावरणविद प्रोफेसर डा० जितेन्द्र नागर, एस्रो के निदेशक पर्यावरणविद डाक्टर संजय राणा, एल पी एस विकास संस्थान, थानागाजी, अलवर के प्रमुख एवं पर्यावरणविद रामभरोस मीणा, श्री बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव समिति, एटा उ० प्र० के अध्यक्ष, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता ए.आर.एम. मैनपुरी संजीव यादव, महासचिव अनूप दुबे एवं पर्यावरणविद डा० प्रशांत सिन्हा ने राजा लक्ष्मण सिंह जी को यह सम्मान मिलने पर बधाई दी है और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पर्यावरण कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया है।

Leave a Comment