चेकिंग अभियान, 512 वाहनों का चालान कर 8,12,500 रुपये का सम्मन शुल्क किया गया, डॉ अभिषेक तोमर

 

 

*एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जि. के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन पर चला सघन चेकिंग अभियान, 512 वाहनों का चालान कर 8,12,500 रुपये का सम्मन शुल्क किया गया।*

 

यातायात निदेशालय के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामरन जी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय सिंह के पर्यवेक्षण तथा एआरटीओ एटा श्री शिवम यादव के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा मलावन टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 512 वाहनों के चालान कर 8,12500 रुपए का सम्मन शुल्क किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा वाहन में किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन न कराने हेतु प्रेरित किया गया।

एटा पुलिस द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे। जनता से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं तथा अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इस दौरान TSI अनिल कुमार वर्मा, सीसी टीम प्रभारी पारस त्यागी तथा यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment