WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम का भव्य स्वागत, संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा  अनिल सोलंकी की अगुवाई में पूर्व सांसद सत्या बहन के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, रिपोर्ट इस्लाम खान

एटा में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम का भव्य स्वागत, संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा

 

अनिल सोलंकी की अगुवाई में पूर्व सांसद सत्या बहन के कैंप कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

एटा, 27 जून। शहर कांग्रेस कमेटी एटा के नेतृत्व में पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने पूर्व सांसद श्रीमती सत्या बहन के कैंप कार्यालय लालपुर हाउस, गांधी मार्केट, एटा पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने एवं आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

 

राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की जमीनी स्तर पर मौजूदगी बढ़ाने और कांग्रेस के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। ठाकुर अनिल सोलंकी ने राष्ट्रीय सचिव के आगमन को एटा कांग्रेस के लिए मील का पत्थर बताते हुए विश्वास जताया कि इस मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के सभी मोर्चों और विभागों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुणेश गुप्ता (वरिष्ठ कांग्रेसी सेवा दल), आदर्श मिश्रा डैनी (पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष), तारा राजपूत (एआईसीसी), सुभाष सागर एडवोकेट (पूर्व सभासद), नैना शर्मा (पीसीसी), सुनील गौतम एडवोकेट (जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस), रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग), श्री ज्योति सोलंकी एडवोकेट (प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ), दिनेश यादव (प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग), राजपाल वर्मा (प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग विभाग), संजीव गुप्ता (जिला अध्यक्ष सेवा दल), प्रवेश राजपूत (जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस), आकाश तिवारी (जिला अध्यक्ष एनएसयूआई), राजेश कुमारी (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस) तथा पुष्पेंद्र बघेल एडवोकेट (अध्यक्ष विधान सभा युवा कांग्रेस मारहरा) शामिल हुए।

इसके अलावा अखिलेश शर्मा, धर्मेंद्र लोधी, अमित पाठक, जितेंद्र राजपूत, अभिषेक तोमर, इस्लाम खान, दिनेश चंद्र सागर, गुंजन जैन, दयानंद यादव,रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, रामपाल बाल्मीकि, जितेंद्र राना, अभिषेक मिश्रा, आमिर अली व हबीब खान सहित तमाम वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सभी नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी के बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय सचिव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को ऐसे ही सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष