WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विश्व नशा निषेध दिवस पर आर.एम. पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नशामुक्ति का लिया संकल्प, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*विश्व नशा निषेध दिवस पर आर.एम. पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नशामुक्ति का लिया संकल्प*

 

आगरा, 26 जून 2026: फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FPAI) द्वारा आज ‘विश्व नशा निषेध दिवस’ के उपलक्ष्य में पत्थर घोड़ा गांव स्थित आर.एम. पब्लिक स्कूल के हाई रिस्क एरिया में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति समुदाय को सचेत करना और अवैध तस्करी के खिलाफ एकजुटता लाना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की ऑफिसर श्रीमती निर्मला शर्मा ने नशीले पदार्थों के सेवन से समाज और परिवार पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अवैध तस्करी जैसी असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लोगों को जागरूक रहने और मुखर होकर विरोध करने का आह्वान किया। विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप जी ने युवाओं को नशे की लत के गंभीर चिकित्सीय परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “नशा केवल एक आदत नहीं, बल्कि जानलेवा बीमारी है। इसके सेवन से कैंसर, लीवर फेलियर, हृदय रोग, मानसिक तनाव और अवसाद जैसी गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं, जो युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और करियर को पूरी तरह बर्बाद कर देती हैं।”इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में चेतना सेवा संस्था की लुबना सिद्दीकी, प्रधानाचार्य श्री जगदीश कुशवाहा, श्री सोनवीर कटारा और श्री रमाशंकर जी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन फील्ड सुपरवाइजर श्री दीन बंधु शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment