WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिशन शक्ति अभियान के तहत आपसी संवाद एवं समझाइश से सुलझा पारिवारिक विवाद, रिपोर्ट रमा मिश्रा

मिशन शक्ति अभियान के तहत आपसी संवाद एवं समझाइश से सुलझा पारिवारिक विवाद

———————————–

एटा !

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए पिछले चार वर्षों से आपसी मतभेद एवं पारिवारिक विवाद के कारण अलग रह रहे दंपति का सफलतापूर्वक पुनर्मिलन कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते महिला विगत चार वर्षों से अपने पति से अलग होकर अपने मायके में रह रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर वन स्टॉप सेंटर की टीम ने दोनों पक्षों से संपर्क स्थापित कर कई चरणों में काउंसलिंग की। इस दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं एवं भावनाओं को गंभीरता से सुना गया तथा आपसी संवाद, समझदारी एवं विश्वास के माध्यम से विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने का प्रयास किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की सतत काउंसलिंग एवं सकारात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप पति-पत्नी ने आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। केंद्र की टीम ने दोनों को सुखद, सुरक्षित एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सकुशल उनके घर के लिए विदा किया।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनसुनवाई अथवा संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान घरेलू मतभेद,वाद विवाद की घटनाओं की शिकायतों को जिला प्रोबेशन कार्यालय,मिशन शक्ति केंद्र ,वन स्टॉप सेंटर द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से परिवारों को जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर केंद्र प्रबंधक जागृति चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स आरती, केस वर्कर दीपिका गुप्ता, रेखा तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment