दिल्ली –
दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 पर उस वक्त हड़कंप

मच गया जब एक अज्ञात कार गेट तोड़कर अंदर घुस गई, दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर यूपी नंबर की सफेद Tata Sierra कार वीआईपी एंट्री से परिसर में दाखिल हुई
आरोपी ने अंदर घुसकर स्पीकर की कार पर स्याही फेंकी और वहां गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया, घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश जारी है







