एके बिन्दुसार चीफ एडिटर बीएमएफ न्यूज़ नेटवर्क
वरिष्ठ समाजसेवी पूर्वांचल महापंचायत पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राजभर जी को जौनपुर निर्वाचन क्षेत्र लोकसभा से बनाया गया सांसद प्रत्याशी।
लखनऊ।
भारतीय मतदाता महासभा एवं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा, भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समर्थित पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी जौनपुर लोकसभा से श्री संतोष कुमार राजभर जी को घोषित किया गया है।
भारतीय मतदाता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी एवं पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद उम्मीदवार वाराणसी मिंटू राजभर जी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने संयुक्त रूप से आधिकारिक तौर पर जौनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्वांचल महापंचायत पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राजभर जी के नाम की घोषणा की हैं।