रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ -सोनभद्र)
चोपन/सोनभद्र। मोहर्रम की नवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार की देर शाम चोपन नगर में आलम, बड़ी एवं छोटी ताजियों के साथ श्रद्धा और अकीदत का भव्य जुलूस निकाला गया। बड़ी व छोटी ताजिया स्थानीय बकरीदिया इस्लामिया स्कूल स्थित इमाम चौक से रेलवे सब्जी मंडी होते हुए जुलूस वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से होते हुए चोपन जामा मस्जिद पहुंचा, जहां दूसरी बड़ी ताजिया से मिलान किया गया। इसके बाद जुलूस मुख्य बाजार, ओवरब्रिज और रेलवे मैदान होते हुए पुनः इमाम चौक पहुंचा, जहां सभी ताजियों को रखा गया।
इमाम चौक पर आयोजित जलसे में बाहर से आए उलेमा-ए-किराम ने हज़रत इमाम हसन और इमाम हुसैन की शहादत तथा उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सगीर अहमद किबला एवं मौलाना सद्दाम हुसैन कादरी ने शहादते इमाम हुसैन विस्तार से बयान किया उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, नाजिम खान, अंजुमन सेक्रेटरी महफूज आरिफ, हाजी गयासुद्दीन, रियाज अहमद, ईदू भाई सर्राफ, सभासद सलीम कुरैशी, एजाज अंसारी, शाकिब खान, नजमुद्दीन इदरीसी, अनीस अहमद, सलीम खान, शोएब अहमद, सरफराज अंसारी सहित हुसैनी कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग तथा पर्दानशीं माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रमजान कादरी ने किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता तथा कस्बा इंचार्ज राम ज्ञान यादव पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।









