WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

27 को जलेसर 28 को मारहरा तो 29 को एटा में होंगे भामाशाह जयंती कार्यक्रम, रिपोर्ट सचिन गुप्ता

*27 को जलेसर 28 को मारहरा तो 29 को एटा में होंगे भामाशाह जयंती कार्यक्रम*

 

एटा _सच्चे राष्ट्रभक्त महान दानवीर शिरोमणि पूज्यनीय भामाशाह जी की 479 वीं जयंती इस वर्ष अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जनपद एटा द्वारा भव्य एवं अलौकिक रूप से विभिन्न दिवसों में मनाई जाएगी।

गुरुवार को संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के शिविर कार्यालय निधौली कलां रोड एटा पर जलेसर कार्यकारिणी ने (आज) 27 जून को जलेसर में भामाशाह जयंती के आमंत्रण पत्र भेंट किए।

 

जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं प्रांतीय सचिव हरीश वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस वर्ष देश के महान दानवीर शिरोमणि पूज्यनीय भामाशाह जी की भव्य जयंती दिनांक 27 जून को सांय 4 बजे जलेसर में , 28 जून को सांय 7 बजे मारहरा में तो 29 जून सोमवार को सांय 5 बजे वृद्धा आश्रम कासगंज रोड एटा पर भव्य एवं अलौकिक रूप से मनाई जाएगी

 

जलेसर नगर के अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं महामंत्री अंकुश गुप्ता ने अपने संयुक्त संबोधन में बताया कि जलेसर कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता , बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष , राष्ट्रीय संरक्षक अनिल गुप्ता , एटा के समस्त चेयरमैन , सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी आमंत्रित किए गए हैं कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

संगठन के प्रमुख सलाहकार गणेश वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता एडवोकेट एवं संगठन मंत्री क्रमशः प्रमोद गुप्ता पम्मू एवं विशाल गोयल रामेश्वरम ने बताया कि पूज्यनीय भामाशाह जी की अमर गाथा हम सभी को अपने बच्चों तक पहुंचानी चाहिए जिससे उनके देश के प्रति समर्पण एवं त्याग से प्रेरणा मिले

 

आज की बैठक में प्रमुख रूप से जलेसर कार्यकारिणी में रॉबिन बंसल नगर चेयरमैन , पंकज गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष के अलावा जिला सूचना प्रभारी क्रमशः गौरव गुप्ता चेतन गुप्ता एवं प्रशांत गुप्ता गांधी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment