WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के अनुपालन हेतु कड़ा निर्देश: मनमानी पर होगी सख्त कार्यवाही, रिपोर्ट दयानंद यादव

*एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के अनुपालन हेतु कड़ा निर्देश: मनमानी पर होगी सख्त कार्यवाही*

Oplus_131072

एटा,जनपद में संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों के लिए यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि शासन एवं प्रशासन द्वारा पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है कि विद्यालयों में केवल एनसीईआरटी की निर्धारित पाठ्यपुस्तकें ही संचालित की जाएँ। किसी भी स्थिति में निजी स्वार्थ अथवा मनमाने ढंग से अन्य पुस्तकों का प्रयोग स्वीकार्य नहीं होगा।

यह ज्ञात हुआ है कि कुछ विद्यालयों द्वारा अब भी निर्धारित दिशा-निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपनी सुविधा एवं लाभ के अनुसार अन्य पुस्तकों का प्रयोग किया जा रहा है, जो पूर्णतः अनुचित एवं नियमों के विरुद्ध है।

अतः समस्त विद्यालय प्रबंधन को पुनः स्मरण कराया जाता है कि वे एनसीईआरटी की पुस्तकों के अतिरिक्त किसी भी अन्य पाठ्य सामग्री का प्रयोग तत्काल प्रभाव से बंद करें तथा शासन के निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।

यदि किसी भी विद्यालय में इस संबंध में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित संस्थान के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास है, न कि आर्थिक लाभ अर्जित करना। अतः सभी विद्यालयों से अपेक्षा की जाती है कि वे नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखें।

Leave a Comment