WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्रद्धालुओं और राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

 

*श्रद्धालुओं और राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत*

 

 

*बुधवार को श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) ने कमला नगर पानी की टंकी चौराहे पर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भीषण गर्मी में सफर कर रहे राहगीरों, चालकों और गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को रोक-रोककर ठंडा और मीठा शरबत पिलाया गया।*

 

*ठंडे शरबत का सेवन कर लोगों को चिलचिलाती धूप से काफी राहत मिली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने समिति के सभी सदस्यों के इस प्रयास की सराहना की।*

 

*महामंत्री प्रदीप मित्तल ने बताया कि सनातन धर्म में गंगा दशहरा के दिन दान-पुण्य और जल सेवा का विशेष महत्व माना गया है।*

 

*अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि पर मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, और इस दिन जल सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना जाता है।*

 

*इस मौके पर समिति के संरक्षक रूपकिशोर बंसल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, संयोजक दीपेश अग्रवाल, बनवारीलाल अग्रवाल और संदीप मित्तल, राकेश सिंघल, एबी गुप्ता, प्रभुदयाल सिंह, अजय अग्रवाल, सुशील कुमार सिंह, गौरव बिंदल, संजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रूपेश अग्रवाल और अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से लोगों को जलपान कराया।*

Leave a Comment