WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

7 से 9 अगस्त 2026 10वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 (बालक/बालिका), इटावा लायन सफारी, इटावा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

7 से 9 अगस्त 2026 10वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 (बालक/बालिका), इटावा लायन सफारी, इटावा

इटवा। आई इस एस डाॅ अनिल कुमार पटेल, अध्यक्ष, उ0प्र0 योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के साथ आज हुयी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि (तीन दिवसीय) 10वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 (बालक/बालिका) इटावा लायन सफारी में 7 से 9 अगस्त 2026 में आयोजित की जायेगी। बैठक में इसके अतिरिक्त कई निर्णय लियें गये।
आनंद सक्सेना महा सचिव ने बताया कि निर्णय के अनुसार
सभी जनपदों की टीमों को 07 अगस्त 2026 को प्रातः 09 बजे तक इटावा रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन पर पहुँचना होगा जहां से उनकी टीम को आयोजन कमेटी द्वारा आयोजन स्थल पर ले जाया जायेंगा।
टीमों की रूकने की व्यवस्था ‘‘साईं उत्सव गार्डन‘‘ पुरबिया टोला इटावा में की गयी हैं।
सभी टीमों को निःशुल्क रहने व खाने तथा इटावा लायन सफारी में धुमाने की व्यवस्था की गयी हैं।
07 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे सभी टीमों के कोच मैनेजर की एक बैठक भी निर्धारित की गयी हैं।
बैठक के बाद 07 अगस्त 2026 को अपरान्ह 12 बजे चैम्पियनशिप का ड्रा/फ्क्चिर डाला जायेंगा।
07 अगस्त 2026 को अपरान्ह 12 से 01 बजे तक सभी टीमों का रजिस्ट्रेशन/इंट्री निर्धारित शुल्क (500रु) लेंकर किया जायेंगा एवं खिलाड़ियों के आई.कार्ड भी बनाये जायेंगे। सभी कोच मैनेजर को प्रतिभागियों की सूची भी उसी समय देनी होंगी।
सभी खिलाड़ियों/कोच मैनेजर को 2-2 फोटो व आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करनी होंगी तभी उन्हें आई-कार्ड मिलेंगा।
07 अगस्त 2026 को चैम्पियनशिप का शुभारंभ/उद्घाटन सायं 04 बजे सम्पन्न होंगा।
07 अगस्त 2026 को सायं 05 बजे से 07:30 बजे तक चैम्पियनशिप के प्रारम्भिक मैच होंगे।
08 अगस्त 2026 को प्रातः 08 बजे से सायं 07:30 बजे तक चैम्पियनशिप के मैचेज समाप्त किये जाने हैं।
09 अगस्त 2026 को प्रातः 09 से 10 बजे तक सभी कैटेगरी के फाइनल मैचेस होंगे।
प्रतियोगिता का समापन 09 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे रखा गया हैं।
उसके बाद सभी खिलाड़ियों को इटावा लायन सफारी धुमाने की व्यवस्था भी प्रस्तावित हैं।
उल्लेखनीय है कि खिलाड़ियों/कोच मैनेजर को 07-08-09 अगस्त 2026 में बे्रकफास्ट/डिनर रूकने के स्थान पर ही प्रदान किया जायेंगा एवं लंच चैम्पियनशिप के आयोजन स्थल पर दियें जानें की व्यवस्था हैं।
किसी भी तकनीकी विवाद की स्थिति में 10 मिनट के अन्दर एक प्रार्थना पत्र प्रोटेस्ट फीस 1000/- के साथ चैयरमेन टेक्निकल कमेटी (डाॅ0 मुकेश राय 8265844393) को देना होंगा। उनका या रेफरी का निर्णय फाइनल व अन्तिम होंगा।
इस आयोजन के संयोजक/आयोजन सचिव श्री रूपेश श्रीवास्तव रेंज आॅफिसर इटावा लायन सफारी (9450455942) होंगे।

ए0के0 सक्सेना जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में लखनऊ, मथुरा, आगरा, फर्रूखाबाद, फैजाबाद, बलिया, अलीगढ़ रायबरेली, बुलन्दशहर, उन्नाव, कानपुर, अमरोहा, बस्ती, झांसी, मुरादाबाद, वाराणसी एवं सहारनपुर आदि जनपदों की टीमों के भाग लेने की सम्भावना हैं।
इस बैठक में ए0के0 सक्सेना , रूपेश श्रीवास्तव, डाॅ0 श्रीकान्त, प्रकाश शुक्ल, सचिन तिवारी, अशोक शाम्य, शशांक पटेल, शैलेन्द्र राजपूत, सनी प्रताप वर्मा, कृष्ण औतार गुप्ता, राजेश कुमार वर्मा तथा योगेन्द्र चैधरी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment