आगरा,आज दिनांक 14.10.26.को अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय जनपद आगरा पर श्रीमान एस0.के0. भगत आई.पी.एस. महोदय आगरा जोन आगरा द्वारा, 5 वें वेटरन स्पोर्ट्स एण्ड गेम्स नेशनल चैम्पियनशिप 2026 के तत्वावधान मे नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप दिनांक 09.10.26.से 11.10.26.को नेहरु स्टेडियम कोयंबटूर ( तमिल नाडू) मे आयोजित हुई, जिसमे सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा ने 65 + आयु वर्ग मे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 × 400 मी0 रिले रेस मे द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल प्राप्त करके जनपद आगरा सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय आगरा जोन आगरा ने सिल्वर मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। तथा हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।














