*ब्रेकिंग न्यूज़*
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
*हापुड़ जिले में हाफिजपुर: 5 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, कर्ज में डूबे नौकर ने पाइप में छिपाए थे रुपये, वेल्डिंग कर दी हापुड़ से बुलंदशहर जा रहा था मालिक का पैसा लेकर, खुद ही रची चोरी की कहानी*
*हापुड़ जिले में थाना हाफिजपुर पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 लाख रुपये चोरी की फर्जी सूचना देने वाले अभियुक्त गुल हसन को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे/निशानदेही पर शत-प्रतिशत 05 लाख रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं कैंटर बरामद।*
*कार्यवाही:-*
*हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान द्वारा थाने के मु0अ0सं0 154/2026 धारा 303(2), 121 बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त गुल हसन को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे/निशानदेही पर शत-प्रतिशत 05 लाख रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त मोबाइल तथा कैंटर बरामद हुई है
*पूछताछ का विवरण:-*
*गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि कल मैं हापुड़ से बुलन्दशहर को अपने मालिक के 05 लाख रुपये लेकर निकला था, मुझ पर काफी कर्जा था जिस कारण मेरी नीयत में खोट आ गया था तो मैंने ही चोरी की फर्जी सूचना दी थी और मैंने ही 05 लाख रुपये नकदी गाड़ी के डाले की पाईप में छिपा दिये थे और पाईप पर वैल्डिंग कर दी थी।*
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-*
*गुलहसन पुत्र गुलशेर निवासी रामपुर मानपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर।*
*बरामदगी का विवरण:-*
*1. शत-प्रतिशत 05 लाख रुपये नकदी (सम्बन्धित मु0अ0सं0 154/2026 धारा 303(2), 121 बीएनएस थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़)*
*2. घटना में प्रयुक्त मोबाइल व कैंटर रजि0 नं0 यूपी 13 एटी 9040*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
*1. प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान थाना हाफिजपुर*
*2. उ0नि0 ललित कुमार थाना हाफिजपुर*
*3. उ0नि0 हेमकांत थाना हाफिजपुर*
*4. का0 989 रूपेन्द्र थाना हाफिजपुर*
*5. का0 942 जयप्रताप थाना हाफिजपुर।*
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का आधिकारिक वक्तव्य. प्रेस वार्ता में पिलखुवा के पुलिस क्षेत्र अधिकारी मुनीश चंद्र आदि उपस्थित रहे।।
पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार













