*25 अक्टूबर को गूंजेंगे गरबा के सुर, हरि बोल ट्रस्ट के ‘नवरात्रि डांडिया धमाल’ की तैयारियां तेज*
*लाइव डीजे ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ के साथ एंकर राशिद और सिंगर काजल यादव बिखेरेंगे जलवा*
आगरा। शहर के कमला नगर स्थित रमन वाटिका में आगामी 25 अक्टूबर 2026 (दिन रविवार) को शाम 6:00 बजे से एक भव्य ‘नवरात्रि डांडिया धमाल’ का आयोजन होने जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम हरि बोल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बेहद जोर-शोर से की जा रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग ‘तपन ग्रुप’, प्रमोद सिंघल ‘ग्रीन वैली’, मुरारी प्रसाद अग्रवाल ‘एकता बिल्डर’ एवं शगुन बंसल हैं। हरि बोल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल ने बताया कि इस वर्ष ‘नवरात्रि डांडिया धमाल’ में विशेष रूप से लाइव डीजे ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ (गरबा) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में मशहूर एंकर राशिद, जानी-मानी सिंगर काजल यादव, सिंगर गुड्डू भारती और एंकर ज्योति शर्मा शामिल रहेंगे, जो अपनी आवाज और अंदाज से समां बांधेंगे। डांडिया और गरबा के अलावा इस महोत्सव में आने वाले आगंतुकों के लिए कई अन्य खास इंतजाम भी किए गए हैं। कार्यक्रम में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, अनलिमिटेड फूड, एक्साइटिंग गिफ्ट्स के साथ-साथ मजेदार गेम्स और विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स भी लगाए जा रहे हैं।
*तैयारियों में जुटे प्रमुख पदाधिकारी:*
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट की पूरी टीम जुटी हुई है। तैयारियों की कमान मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री विक्की गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, उपाध्यक्ष हरीश पंजवानी व कमल गोलानी और मंत्री सतीश तोमर, सौरभ सिंघल, विनय अग्रवाल, प्रखर गुप्ता, यश अग्रवाल तथा महिला विंग से संरक्षक डोली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, विनीता अग्रवाल, शशि गुप्ता, बबली जैन, महामंत्री चांदनी बंसल, कोषाध्यक्ष प्रियंका गोयल, कोऑर्डिनेटर श्वेता मित्तल, उपाध्यक्ष मीना गर्ग, राजकुमारी अग्रवाल, राधा अग्रवाल और सीमा अग्रवाल आदि पदाधिकारी भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।














