WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मेडिकल स्टोर संचालक पर तमंचा दिखाकर फायरिंग 2गिरफ्तार

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेडिकल स्टोर संचालक पर तमंचा दिखाकर फायरिंग एवं मारपीट करने के प्रकरण में थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्त गिरफ्तार।*

पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं प्राप्त तहरीर का संज्ञान लेते हुए त्वरित वैधानिक कार्यवाही की गई। दिनांक 03.05.2026 को वादी राघवेन्द्र सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम खुटरिया, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा थाना जलालाबाद पर लिखित तहरीर दी गई कि ग्राम पुरैना मेन चौराहे स्थित मेडिकल स्टोर पर अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर प्रार्थी के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जलालाबाद पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त 01. संजय कुमार पुत्र शिवसरन लाल निवासी ग्राम गुनारा थाना जलालाबाद तथा 02. शोभित सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी ग्राम ठिंगरी थाना अल्हागंज को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दबिश दी जा रही है।

*जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने, अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन करने एवं आमजन में भय उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*

Leave a Comment