WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

105 मारहरा विधानसभा में सपा का पीडीए स्वजन सम्मेलन, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ‘टीटू’ के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता, रिपोर्ट निशाकांत शर्मा

105 मारहरा विधानसभा में सपा का पीडीए स्वजन सम्मेलन, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ‘टीटू’ के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता।

 

एटा। जनपद एटा की 105 मारहरा विधानसभा क्षेत्र के गांव बहटा में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए स्वजन सम्मेलन एवं स्वजन से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व 105 मारहरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री अमित गौरव यादव ‘टीटू’ जी ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओमप्रकाश सविता जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्री विनोद सविता जी एवं मंच संचालन गिरीश चंद्र यादव महासचिव मारहरा ने किया ।।

 

सम्मेलन में पीडीए की एकजुटता, सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और राजनीतिक भागीदारी को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि विनोद सविता जी ने सविता समाज सहित पीडीए के सभी वर्गों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

विनोद सविता जी ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की लड़ाई को मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे आना होगा।

 

कार्यक्रम में श्री अमर सिंह वर्मा जिला सचिव, श्री अनिल कुमार यादव ब्लॉक प्रमुख, श्री राम सेवक लोधी सदस्य राज्य कार्यकारिणी, श्री राकेश राजपूत जी, श्री ज्ञानपाल सिंह सविता, श्री गिरीश चंद्र यादव महासचिव विधानसभा मारहरा तथा श्री वीरपाल लोधी विधानसभा अध्यक्ष मारहरा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

पूर्व विधायक अमित गौरव यादव ‘टीटू’ के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान पीडीए की एकजुटता और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बहटा से गूंजा सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी का संदेश

 

पीडीए स्वजन सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकता में है। गांव-गांव तक संवाद स्थापित कर लोगों को संगठन से जोड़ने और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को लेकर मजबूत संदेश दिया गया।

Leave a Comment