*एटा– थाना अलीगंज पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में दीवार/दुकान काटकर चोरी करने की घटना में प्रकाश में आए 03 अभियुक्तों को चोरी के सामान, मोटरसाइकिल व अवैध तंंमचा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।*
*( एक अभियुक्त को दिनांक 27.08.26 को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है।)*
*घटना का विवरण -1* वादी द्वारा दिनांक 09.08.26 को थाना अलीगंज पर लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 08.08.26 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर की दीवार को काटकर चोरी कर ली गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 189/2026, धारा 305(a)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*घटना का विवरण – 2* वादी द्वारा दिनांक 11.08.2026 को थाना अलीगंज पर लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 10.08.26 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 192/2026, धारा 305(a)/331(4)/317(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का विवरण -3* वादी द्वारा दिनांक 18.08.26 को थाना अलीगंज पर लिखित सूचना दी गयी कि वादी की सुनार की दुकान है जिसमें से दिनांक 17/18.08.26 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज पर मुअसं0- मु0अ0सं0 199/2026, धारा 305(क)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी/अनावरण -* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अलीगंज के कुशल पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त 1. कन्हैया पुत्र गौरीशंकर, निवासी लालपुर नई बस्ती, थाना कोतवाली कासगंज, जनपद कासगंज। 2. गब्बर उर्फ हरिश्चन्द्र पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम कुईया मूठ मढ़ईया, थाना मऊ दरवाजा, जनपद फर्रूखाबाद 3. नितिन कुमार (सुनार/स्वर्णकार) पुत्र गिरीश चन्द्र, निवासी मोहल्ला जयजयराम, सहावर गेट, थाना कोतवाली कासगंज, जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग–*
1. मु0अ0सं0 189/2026, धारा 305(a)/331(4) /317(2)/317(4) बीएनएसथाना अलीगंज।
2. मु0अ0सं0 192/2026, धारा 305(a)/331(4)/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना अलीगंज।
3. मु0अ0सं0 199/2026, धारा 305(क)/331(4)/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना अलीगंज।
4. मु0अ0सं0 209/2026, धारा 109(1) (पु0मु0)/318(4) बीएनएसएवं 3/25/27 आयुध अधिनियम।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–*
1. कन्हैया पुत्र गौरीशंकर, निवासी लालपुर नई बस्ती, थाना कोतवाली कासगंज, जनपद कासगंज।
2. गब्बर उर्फ हरिश्चन्द्र पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम कुईया मूठ मढ़ईया, थाना मऊ दरवाजा, जनपद फर्रूखाबाद।
3. नितिन कुमार (सुनार/स्वर्णकार) पुत्र गिरीश चन्द्र, निवासी मोहल्ला जयजयराम, सहावर गेट, थाना कोतवाली कासगंज, जनपद कासगंज।
*बरामदगी–*
1. लगभग 650 ग्राम चाँदी के आभूषण
2. 7,100/- रुपये नकद
3. 01 मोटरसाइकिल बिना नम्बर ( अभियुक्त *लालू उर्फ लल्लू* से पूर्व में बरामद)
4. 01 तमंचा (315 बोर), 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) ( अभियुक्त *लालू उर्फ लल्लू* से पूर्व में बरामद)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. प्र0नि0 श्री रुपेश वर्मा मय टीम
2. प्रभारी स्वाट उ0नि0 श्री एस0 के0 निगम (मय टीम)
3. प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 श्री सुशील लाम्बा (मय टीम)
*नोट – उपरोक्त घटनाओं से सम्बन्धित एक अभियुक्त 1. लालू उर्फ लल्लू पुत्र बाबू निवासी रमपुरा थाना पासगवां जनपद लखीमपुर खीरी को दिनांक 27.08.2026 को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है।*













