WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हत्या के मामले से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

एटा-थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा मारपीट कर हत्या के मामले से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

 

घटना का विवरणः-

दिनांक 22.06.26 को वादिया द्वारा थाना जलेसर पर लिखित तहरीर दी गयी कि वादिया के पति अमर सिंह पुत्र वीरी सिंह ने अपना खेत विक्रय किया था। जिससे वादिया के पति के परिवारीजन नाराज हो गये तथा वादिया के पति द्वारा विक्रय की गई भूमि कब्जा करने की कोशिश करते थे। दिनांक 22.06.26 को सुबह करीब 06.15 बजे पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ पिंकी आदि ने लाठी डंडो से वादिया के पति अमर सिंह पर हमला कर दिया, जिससे अमर सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस संबंध में थाना जलेसर पर मुअ0सं0 260/2026 धारा 191(2),191(3)/190/333/324(2)/352/351(3)/115(2)/103(1) बीएनएस बनाम पुष्पेन्द्र व अन्य पंजीकृत किया गया।

 

गिरफ्तारी/अनावरणः-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जलेसर के कुशल नेतृत्व में उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त दिनेश पुत्र सोरन सिंह व विजय सिंह पुत्र प्यारेलाल निवासीगण ग्राम पुन्हैरा थाना जलेसर जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुध्द थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1.दिनेश पुत्र सोरन सिंह

2.विजय सिंह पुत्र प्यारेलाल निवासीगण ग्राम पुन्हैरा थाना जलेसर जनपद एटा।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्र0नि0 संजयपाल सिंह राघव

2. है0का0 अफरोज खान

3. है0का0 उमाशंकर

4. का0 मनीष कुमार

5. रि0का0 अवनीश कुमार

 

नोट – उक्त अभियोग से सम्बंधित 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Comment