WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हिम्मतगढ़ में सात दिवसीय निःशुल्क दिव्य सत्संग का आयोजन शूकरक्षेत्र सोरों गंगाजी की महिमा ,भगवान वराह की कथा का किया गुणगान , रिपोर्ट डॉ श्री कृष्ण शरद

हिम्मतगढ़ में सात दिवसीय निःशुल्क दिव्य सत्संग का आयोजन

शूकरक्षेत्र सोरों गंगाजी की महिमा ,भगवान वराह की कथा का किया गुणगान

 

 

 

झालावाड(हिम्मतगढ़)। ग्राम हिम्मतगढ़, तहसील रायपुर, जिला झालावाड़ में दांगी धर्मशाला परिसर में सात दिवसीय दिव्य सत्संग का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हो रहा हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित सोरों गंगा जी से पधारे गंगा मैया के परम भक्त एवं मां गंगा के लाल पूजनीय गंगागुरुजी विक्रम पांडेय ने ग्रामवासियों को अपने मुखारविंद से धर्म एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्रदान किया। सत्संग के दौरान गुरुजी ने जीवन को सार्थक बनाने, आत्मा के उद्धार, परमात्मा से निरंतर जुड़े रहने तथा धर्म के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने के संबंध में प्रेरणादायी उपदेश दिए। उन्होंने गौ सेवा के महत्व पर भी प्रकाश डालते, शूकरक्षेत्र सोरों गंगाजी की महिमा ,भगवान वराह की कथा भी विस्तार से सुनायी व उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। सप्तदिवसीय सत्संग का आयोजन गुरुजी की योजना एवं मार्गदर्शन के अनुसार समस्त ग्राम हिम्मतगढ़ के धर्मप्रेमी बंधुओं एवं मातृशक्ति के सहयोग से किया जा रहा हैं। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि गुरुदेव द्वारा यह संपूर्ण सत्संग पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया गया। गुरुदेव ने कहा कि “पैसा तो हर कोई कमाता है, लेकिन मेरा उद्देश्य निःशुल्क सत्संग के माध्यम से माता-बहनों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं को परमात्मा से जोड़ना है। व शूकरक्षेत्र सोरों गंगाजी की महिमा के लिए जनजन तक पहुचाना हैं।”सात दिनों तक चल रहे इस दिव्य सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया और गुरुजी के प्रेरणादायी वचनों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment