WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हत्या के प्रयत्न की घटना से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट डॉ अभिषेक तोमर

 

 

*एटा- थाना पिलुआ पुलिस को मिली बडी सफलता, थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मारपीट तथा हत्या के प्रयत्न की घटना से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

 

*घटना का विवरण–*

दिनांक 10.10.2026 को वादी प्रमोद कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी भदुआ थाना पिलुआ एटा ने इस आशय की सूचना दी कि वादी का भाई विनोद खेत नहीं जोतने दे रहा था जब वादी ने खेत पर जाकर कारण पूछा तो विनोद और उसकी पत्नी ने वादी के साथ मारपीट की तथा घर पहुंचने पर विनोद ने वादी के पुत्र पर जान से मारने की नीयत अवैध तमंचे से फायर कर दिया। इस सूचना पर थाना पिलुआ पर मुअस0– 141/2026 धारा 115(2), 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी -*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त विनोद पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी ग्राम भदुआ थाना पिलुआ जनपद एटा को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–*

1. विनोद पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी ग्राम भदुआ थाना पिलुआ जनपद एटा

 

*बरामदगी-*

1. एक अवैध तमंचा (315 बोर)

2. एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस (315 बोर)

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल -*

1. उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार वशिष्ठ

2. का0 पवन कुमार

3. का0 सतपाल सिंह

4. का0 सत्यवीर सिंह।

Leave a Comment