WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान, लेखपाल निलम्बित, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान, लेखपाल निलम्बित*

Oplus_131072

—————————————
एटा*गंभीर आरोपों के दृष्टिगत जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश*

*एटा, 05 सितम्बर 2026 (सू0वि0)।* सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया है, जिसमें प्रथमदृष्टया शिवेन्द्र यादव, लेखपाल द्वारा हिस्सा प्रमाण पत्र बनाये जाने के संबंध में किसी व्यक्ति से धनराशि प्राप्त कर अपनी शर्ट की जेब में रखे जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा भी लेखपाल पर हिस्सा प्रमाण पत्र बनाये जाने के एवज में ₹2,000/- लिये जाने तथा पुनः ₹500/- की मांग किये जाने का आरोप लगाया गया है।
उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से शिवेन्द्र यादव, लेखपाल को निलम्बित कर दिया है। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच में आरोप प्रमाणित होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment