WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सोनभद्र में तेज बारिश बनी काल: गरीब का आशियाना जमींदोज, 50 हजार रुपए से अधिक का हुआ नुकसान

रिपोर्ट: एस अख्तर ( सोनभद्र)

घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत जमगाई के राजस्व ग्राम खड़ेहरा में तेज बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया।

पीड़ित रघुवीर पुत्र स्व. रामप्यारे 75 वर्ष ने बताया कि प्रात : से हो रही लगातार तेज बारिश के कारण उनका मिट्टी का घर अचानक गिर गया। घर गिरने से अंदर रखा राशन, चारपाई, बर्तन, कपड़े और साइकिल सब मिट्टी के नीचे दब गए।

इस हादसे में पीड़ित का लगभग 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित ने प्रशासन से मौके का सर्वे कराकर आपदा राहत के तहत आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से गरीब परिवार की मदद की मांग कीl

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment