WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सीढ़ी लगाई… टट्टर काटा… ग्राइंडर चलाया और नकदी लेकर अज्ञात चोर फरार!BMF News

एटा बिग ब्रेकिंग

 

सीढ़ी लगाई… टट्टर काटा… ग्राइंडर चलाया और नकदी लेकर अज्ञात चोर फरार!

 

एटा शहर के बीचों-बीच शातिर चोर की दुस्साहसिक एंट्री—स्मार्ट शॉप में सेंधमारी कर करीब 14 हजार रुपये की नकदी उड़ाई।

 

बताया गया कि चोर ने पहले शोरूम के बराबर में सीढ़ी लगाई और फिर टट्टर काटने के लिए ग्राइंडर का इस्तेमाल किया।

 

टट्टर काटकर चोर शोरूम के अंदर दाखिल हुआ और काफी देर तक अंदर मौजूद रहा।

 

शोरूम मालिक के मुताबिक चोर करीब 13 से 14 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हुआ, जबकि अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया।

 

पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 

सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश में जुटी है।

 

सबसे बड़ा सवाल—शहर के बीचों-बीच चोर ग्राइंडर से टट्टर काटता रहा, लेकिन किसी को भनक तक क्यों नहीं लगी?

 

पूरा मामला एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के ऋषि मार्केट तिराहा स्थित स्मार्ट शॉप का है।

 

 

Leave a Comment