*लखनऊ: सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल और यूनिफॉर्म भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान।*

पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित स्मृति परेड के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों के भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शासन में लंबित मांगों पर विचार करते हुए ये फैसले लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने फील्ड ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 प्रतिमाह करने की घोषणा की।
इसके साथ ही PPS संवर्ग के अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता ₹6,400 से बढ़ाकर ₹15,000 किया जाएगा।
सीएम योगी ने फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षी और मुख्य आरक्षी का भत्ता भी ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 करने का ऐलान किया। इन घोषणाओं का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर कार्रवाई करना है।














