WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सांसद राजकुमार चाहर ने चैंकोरा पहुंचकर लिया घटना का जायजा, 18 दुधारू भैंसों की मौत पर जताया दुःख, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

*सांसद राजकुमार चाहर ने चैंकोरा पहुंचकर लिया घटना का जायजा, 18 दुधारू भैंसों की मौत पर जताया दुःख*

 

किरावली:- किरावली क्षेत्र के ग्राम चैंकोरा में शनिवार को खारी नदी के समीप पशुओं को चराने के दौरान जलकुंभी में फंसने से 18 दुधारू भैंसों की मृत्यु की अत्यंत दुःखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने रविवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित पशुपालक परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों, पीएसी टीम एवं ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक 18 में से 8 मृत भैंसों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि शेष को निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी किरावली, एसीपी अछनेरा, थाना पुलिस, पशु चिकित्सकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दुःखद घटना में ग्राम चैंकोरा निवासी कमल बघेल की 12 तथा वीरेंद्र सिंह बघेल की 6 दुधारू भैंसों की क्षति हुई है। सांसद ने कहा कि यह पशुपालको के लिए अत्यंत पीड़ादायक घटना है और इससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से पीड़ित पशुपालकों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी

सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि इस कठिन समय में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहयोग दिलाया जाएगा।

Leave a Comment