WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत पर सांसद राजकुमार चाहर ने बंधाया ढांढस, परिवार को 21 हजार रुपये से किया आर्थिक सहयोग, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

*सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत पर सांसद राजकुमार चाहर ने बंधाया ढांढस, परिवार को 21 हजार रुपये से किया आर्थिक सहयोग*

 

कागारौल। कस्बा निवासी जाटव समाज के शनि पुत्र सुरेन्द्र सिंह एवं उनके पिता सुरेन्द्र सिंह के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन की सूचना पर फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने शंकर वाली जाटव बस्ती स्थित मृतक परिवार के निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की।

सांसद राजकुमार चाहर ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान जानकारी मिली कि पीड़ित परिवार के पास रहने के लिए स्वयं का पक्का आवास भी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तत्काल उपजिलाधिकारी खेरागढ़ से दूरभाष पर वार्ता कर शासन-प्रशासन की ओर से परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सांसद ने अपने लेटरहेड पर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग भी की तथा परिवार को हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया। मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने मृतक सुरेन्द्र सिंह की पत्नी को अपनी ओर से आर्थिक सहयोग के रूप में ₹21,000 की धनराशि भी भेंट की।

 

इस दौरान:- पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी (पिंटू), जयपाल सिंह चाहर, सतेंद्र यादव, सचिन गोयल, बूथ अध्यक्ष वीरपाल सिंह, मानू सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment