WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आर्य गुरुकुल महाविद्यालय, सिरसागंज का शानदार प्रदर्शन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

फिरोजाबाद 24 अगस्त

 

*संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में आर्य गुरुकुल महाविद्यालय, सिरसागंज का शानदार प्रदर्शन*

 

*विद्यार्थियों ने गीत एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में अर्जित किए प्रथम, द्वितीय , तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार*

 

फिरोजाबाद।उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित फिरोजाबाद जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2026 का भव्य एवं सफल आयोजन आज आर्य गुरुकुल महाविद्यालय, सिरसागंज, फिरोजाबाद में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मुदिता पांडेय ( जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद ) उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत की प्राचीन एवं समृद्ध भाषा है तथा भारतीय भाषाओं और संस्कृति के विकास में इसका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के अध्ययन एवं संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान, संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है।

निर्णायक मंडल में डॉक्टर रामबदन पांडे डॉ अभिषेक कुमार तिवारी डॉक्टर राजीव कुमार तिवारी डॉक्टर प्रियंका देवी राजपूत आदि निर्णायक रहे

 

प्रतियोगिता में आर्य गुरुकुल महाविद्यालय, सिरसागंज के ब्रह्मचारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया।

 

संस्कृत गीत प्रतियोगिता में उपलब्धियाँ

 

– प्रथम स्थान — आकाश बाबू

– द्वितीयस्थान — गौतम बाबू

– तृतीय स्थान — अंशू

 

इसी प्रकार संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार परिचय दिया—

 

– प्रथम स्थान — अभिषेक सिंह

– द्वितीय स्थान — सत्यम् दुबे

– तृतीय स्थान-अंश बाबू

 

इस प्रकार दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त उल्लेखनीय सफलताओं में आर्य गुरुकुल महाविद्यालय, सिरसागंज की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं संस्कृत-आधारित गुरुकुल परंपरा की उत्कृष्टता को प्रमाणित किया।

 

कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सत्यकाम सिंह तोमर ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर हार्दिक शुभकामनाएँ

दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कठोर साधना, निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आचार्यों के मार्गदर्शन तथा गुरुकुलीय संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम करते हुए संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, संस्कृत के प्रति अनुराग, ज्ञान की जिज्ञासा तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव-बोध उत्पन्न करती हैं।

 

जनपद संयोजक श्री आचार्य अरुण कुमार द्विवेदी जी ने आगंतुक सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment