संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य आयोजन , एटा क्लब से उठी विकसित भारत की गूंज
————————————
एटा। गत दिवस एटा क्लब, जी.टी. रोड पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी नगेंद्र सिकरवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिले की चारों विधानसभाओं के विधायकों विपिन वर्मा डेविड, वीरेन्द्र सिंह लोधी, सत्यपाल सिंह राठौर और संजीव दिवाकर ने भी सहभागिता की और जनसभा को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी नगेंद्र सिकरवार ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज का यह आयोजन केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि 2047 तक भारत को विश्व गुरु और पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
सदर विधायक विपिन वर्मा ‘डेविड’ ने कहा कि एटा की धरा पर हुआ यह विशाल एकत्रीकरण इस बात का प्रमाण है कि जनता सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है। एटा विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से लेकर बुनियादी ढांचे तक हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं।
मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि सेवा और समर्पण की जो ज्योत आज एटा में जलाई गई है, उसकी चमक हर गांव और हर घर तक पहुंचेगी। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जीवन संवारने का काम किया है।
अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान अनिवार्य है। हमारी सरकार ने पारदर्शी शासन और अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारकर जनता का विश्वास जीता है।
जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि आज का यह संकल्प हमारी निष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जिले का हर नागरिक और कार्यकर्ता इस विकास यात्रा का भागीदार है और हम मिलकर अपने क्षेत्र को और समृद्ध बनाएंगे।”
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों को धन्यवाद दिया और वर्तमान में संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की लोगों को जानकारी दी तथा विधान परिषद (स्नातक और शिक्षक) के चुनाव में सभी से पूर्ण सहयोग की अपील की !
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद आशीष यादव आशु, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, शीतलपुर ब्लाक प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह लोधी, जैथरा चेयरमैन विवेक गुप्ता, सचिन उपाध्याय, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, संतोष चौहान, पियूष शाक्य, जिला संयोजक हिमांशु दीक्षित, जिला सहसंयोजक युवराज सिंह, दिनेश लोधी, धीरेंद्र चौहान, अंकित चौहान, नितेश सिंह राजपूत, मुकेश राजपूत, अमित राजपूत, सर्वेंद्र यदुवंश, अमित गुप्ता, राजेश सरानी, राहुल गुप्ता, जितेंद्र दिवाकर, आशीष राजपूत, नीलम चौहान, राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, राधेश्याम धनगर, अभिषेक शर्मा, कुशल खितौलिया, अम्बरीष सिकरवार, दुलारे सिंह भदौरिया, आकाश गुप्ता, अमित मोदी, अंशुल चौहान, ब्रजेश गुप्ता, निर्मल धनगर, नितिन गुप्ता, विमल पांडेय, धीरेंद्र सिंह, विमल गुप्ता, नवीन राजपूत, रामकिशन राजपूत, कौशिक राजपूत, अतुल सिकरवार, सुधीर शर्मा, दिलीप वार्ष्णेय, संजय कुशवाहा, आशु ठाकुर, प्रदीप भामाशाह, देवेन्द्र भदौरिया, रमेश पाल सिंह रामू, देव सोलंकी, सतेंद्र सिंह जादौन, अमृता राजपूत सहित जिले के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।














