WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शिकारपुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा नहीं रहे, BMF News

*दुखद खबर*

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर

*बुलन्दशहर के शिकारपुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा नहीं रहे, दिल्ली में ली अंतिम सांस, 2023 से कैंसर से थे पीड़ित 63 साल के थे अनिल शर्मा, प्रधान से राज्यमंत्री तक का सफर, चार बार रहे विधायक, CM योगी ने जताया दुख*

*बुलंदशहर के शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया। बुधवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 63 साल के अनिल शर्मा 2023 से कैंसर से जूझ रहे थे। वह चार बार विधायक रहे और योगी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री (वन एवं पर्यावरण) थे।* *बुलंदशहर के सुरजावली गांव के रहने वाले अनिल शर्मा की राजनीतिक शुरुआत प्रधानी के चुनाव से हुई। वह निर्विरोध प्रधान चुने गए। 2002 में पहली बार खुर्जा विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए। इसके बाद 2007 में लगातार दूसरी बार खुर्जा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते। 2012 में शिकारपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव हार गए। इसके बाद भाजपा जॉइन कर ली। 2017 में भाजपा के टिकट पर शिकारपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए और योगी सरकार में पर्यावरण राज्य मंत्री बने। 2022 में लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर शिकारपुर से जीत हासिल की।* *उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment