5 वें वेटरन स्पोर्ट्स एण्ड गेम्स नेशनल चैम्पियनशिप-2026 के तत्वावधान मे नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप दिनांक 09.10.26.से 11.10.26.को नेहरु स्टेडियम कोयंबटूर(तमिल नाडू) मे आयोजित हुई। जिसमे रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 65 + आयु वर्ग मे 800मी0 दौड, शाट फुट, 1500मी0 दौड, 300मी0 लो हाइडिल रेस, 4 × 100मी0 रिले रेस, 4××400 मी0 रिले रेस मे प्रतिभाग किया। तथा 800मी0 दौड मे 5 वां तथा 300मी0 लो हाइडिल रेस मै छटवां स्थान प्राप्त किया। तथा रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा ने 4 × 400मी0 रिले दौड मे द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। तथा रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा को श्रीमान K ORUTH.P.KOSHY.महोदय नेशनल जनरल सेक्रेटरी द्वारा सिल्वर मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तथा वहुत वहुत हार्दिक वधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।














