WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विधायक सुशील सिंह ने जनसुनवाई कर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनींBMF News

सह संपादक मिथिलेश कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट।

 

चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के नौबतपुर में विधायक सुशील सिंह ने जनसुनवाई कर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, नाली और अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के सामने रखा। विधायक सुशील सिंह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नौबतपुर में विकास कार्यों की बात करें तो हाल ही में विधायक निधि से करीब 23 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनी 350 मीटर लंबी सीसी सड़क का भी उद्घाटन किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे पत्रकारों को भी विधायक सुशील सिंह ने सम्मानित किया। पत्रकारों के सम्मान के साथ उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर जोर दिया।

विधायक ने कहा कि पत्रकार समाज और जनप्रतिनिधियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। जनता की आवाज को सामने लाने और क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

कुल मिलाकर नौबतपुर में आयोजित यह कार्यक्रम जनसुनवाई, विकास कार्यों के साथ-साथ पत्रकारों को सम्मानित किया।

Leave a Comment