WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विद्युत विभाग व विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: जैतपुर उपखंड में बिजली चोरी करते 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

विद्युत विभाग व विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: जैतपुर उपखंड में बिजली चोरी करते 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बाह (आगरा)विद्युत विभाग एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम ने आज जैतपुर उपखंड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न गांवों से कुल 17 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।छापमार कार्यवाही में उदयपुर कलां के 5 नंदगांव के5 वेदपुरामें 5देवपुरा 1कूकापुर 1 कुल सत्रह के विरुद्ध दर्ज हुआ मामला

इस संयुक्त कार्रवाई में उपखंड अधिकारी (जैतपुर) शंभू नाथ, अवर अभियंता अजय कुमार, कमलेश कुमार, सतीश कुमार एवं गजेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं विजिलेंस टीम से सुंदरलाल, विजय शर्मा, नवीन, विपुल व नितेश कुमार तथा निविदा कर्मियों में दुर्गेश, जितेंद्र और आकाश शामिल रहे। विद्युत चोरी करते पकड़े गए लोगों के नाम निम्न प्रकार हैं , अवधेश कुमार पुत्र रामदास, चंद्र प्रकाश पुत्र जगदीश प्रसाद, दिनेश कुमार पुत्र राम मधुवार , हरि ओम पुत्र लाल बिहारी , राम सिंह पुत्र रक्षपाल, नर्सिंग पुत्र मलखान सिंह, धर्मवीर सिंह पुत्र शुभम सिंह, भारत भूषण पुत्र कुंवर पुरोहित, रवि ठाकुर पुत्र बृजेश ठाकुर, मनीष पुत्र विष्णु देव , हरिओम सिंह पुत्र सुमन सिंह , सत्य प्रकाश पुत्र जगबंधन सिंह, अनीता देवी पत्नी धर्मवीर, बेबी पत्नी रामसेवक, शिव प्रताप पुत्र पूरन सिंह , मूलचंद पुत्र राम चरण , लव कुमार उर्फ अरबीत कुमार पुत्र विजय कुमार

Leave a Comment