रिपोर्ट: निशाकांत शर्मा
- विद्युत प्रवर्तन दल की बड़ी कार्रवाई, 3 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए
- 05-05 किलोवाट विद्युत चोरी के मामलों में तीनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
एटा। जनपद में विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने, लाइन लॉस कम करने तथा राजस्व वसूली के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विद्युत प्रवर्तन दल (विजिलेंस) द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान तीन उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। विभागीय टीम द्वारा मौके पर वीडियोग्राफी कराते हुए तीनों के विरुद्ध विद्युत चोरी निरोधक थाना (एंटी पावर थेफ्ट) एटा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), शक्ति भवन लखनऊ, अपर पुलिस अधीक्षक (सतर्कता), द0वि0वि0नि0लि0 आगरा, मुख्य अभियन्ता (वितरण) एटा एवं अधीक्षण अभियन्ता एटा के निर्देशों के अनुपालन में प्रवर्तन दल प्रभारी उ0नि0 शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में अवर अभियन्ता जयगोविन्द चौहान, मुख्य आरक्षी हरविलास सिंह, आरक्षी योगेश कुमार, आरक्षी टीकू कुमार एवं आरक्षी फारिद शामिल रहे।
चेकिंग के दौरान 05 किलोवाट एवं उससे अधिक भार की विद्युत चोरी के मामलों की जांच में पाया गया कि संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा मीटर की इनकमिंग केबिल में कट लगाकर अवैध केबिल जोड़ते हुए विद्युत का अनधिकृत उपभोग किया जा रहा था।
इन उपभोक्ताओं के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर—अभय गुप्ता पुत्र दिनेश चन्द्र गुप्ता, निवासी मोहल्ला मोहरान, निधौली कलां, थाना निधौली कलां—स्वीकृत भार 02 किलोवाट के सापेक्ष 05 किलोवाट विद्युत चोरी, यतेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी मोहल्ला मोहरान, निधौली कलां, थाना निधौली कलां—स्वीकृत भार 02 किलोवाट के सापेक्ष 05 किलोवाट विद्युत चोरी, धीरीश कुमार पुत्र विजय पाल, निवासी ग्राम एवं पोस्ट रेजुआ, थाना जलेसर—स्वीकृत भार 01 किलोवाट के सापेक्ष 05 किलोवाट विद्युत चोरी।
प्रवर्तन दल प्रभारी ने बताया कि जनपद में विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि विद्युत का उपयोग वैध कनेक्शन एवं स्वीकृत भार के अनुरूप ही करें। विद्युत चोरी अथवा अनधिकृत विद्युत उपभोग पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।















