शहर के खेलप्रेमियों के लिए शुक्रवार की सुबह दुःखद खबर लेकर आई। वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी मधुसूदन मिश्रा का गुरुवार की रात निधन हो गया। मधुसूदन मिश्रा पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे और नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था।
64 वर्षीय मधुसूदन मिश्रा शहर के प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ियों में गिने जाते थे। वे आगरा कॉलेज क्रिकेट टीम के कप्तान रहे थे। इसके अलावा आगरा विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के सदस्य, जिला क्रिकेट टीम, सनातन क्लब, आगरा जिमखाना क्लब, ताज एकादश से खेले और कप्तानी भी की। वे बच्चों के लिए विविधा क्रिकेट अकादमी भी संचालित करते रहे।

मिश्रा अखिल भारतीय बाह कप क्रिकेट मैं खेलने वाले दिग्गज खिलाडियों मैं से एक थे. उनके निधन से बाह कप क्रिकेट एसोसिएशन दुःख प्रकट करती है.
सतीश पचौरी महा सचिव, हरी शंकर तिवारी, विनोद रसजपूत, अरविन्द बरुआ, अनिल टाटा, नरेंद्र काशीबार, निर्देश तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया है?