*: लखनऊ में 24 अगस्त को होगा मीडिया अधिकार महासम्मेलन, पत्रकारों की एकजुटता का दिखेगा शक्ति प्रदर्शन*
*लखनऊ*। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया के अधिकारों को लेकर गंभीर चिंतन के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) द्वारा *24 अगस्त 2026* को लखनऊ दारुल सफा कामन हाल बी ब्लॉक सभागार में “मीडिया अधिकार महासम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। हमारी टीम *21 अगस्त की रात्रि* से ही लखनऊ पहुंच चुकी है।
*मुख्य अतिथि* के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री *माननीय विधायक (लखनऊ मध्य 174)श्री रविदास मेहरोत्रा जी* और *मुख्य वक्ता* के रूप में पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष *माननीय मिंटू राजभर* शामिल होंगे।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )के क्रांतिकारी पत्रकार, मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी इस मंच से जोरदार आवाज के साथ मीडिया अधिकारों की आगामी जंग का ऐलान करेंगे।
कार्यक्रम में तमाम मीडिया संगठनों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े मीडिया समर्थक भी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर *24 अगस्त को लखनऊ पहुंचकर अपनी उपस्थिति से शक्ति प्रदर्शन करना* हम सभी साथियों के लिए अति आवश्यक है।
हमें एकजुट होकर अपने अतिथियों का जोरदार स्वागत करना है।
आप सभी साथियों की उपस्थिति अनुकरणीय रहेगी।












