WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रसूलपुर गढोली में संदिग्ध बीमारी का कहर: 17 की मौत, 350 बीमार; कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल 15 अक्टूबर को गांव पहुंचेगा, रिपोर्ट अंकित शर्मा

एटा के रसूलपुर गढोली में संदिग्ध बीमारी का कहर: 17 की मौत, 350 बीमार; कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल 15 अक्टूबर को गांव पहुंचेगा

 

ग्रामीण एटा-आगरा-अलीगढ़ के निजी अस्पतालों में इलाज को मजबूर; डॉक्टरों की टीम, मृतकों के परिजनों को मुआवजा और बीमारी की जांच की मांग

 

एटा/मारहरा। जनपद एटा के ब्लॉक मारहरा के गांव रसूलपुर गढोली (मिरहची) में संदिग्ध बीमारी/डेंगू से अब तक 17 लोगों की मौत और करीब 350 लोगों के बीमार होने का दावा किया गया है। कांग्रेस नेता ठाकुर अनिल सोलंकी ने आरोप लगाया है कि शासन-प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को कोई पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे मजबूरी में गांव के लोग एटा, आगरा और अलीगढ़ के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने को विवश हैं।

 

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मरीजों के इलाज के लिए अच्छे डॉक्टरों की टीम बनाकर तैनात की जाए, मृत लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए और बीमारी के कारणों का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दिनांक 15 अक्टूबर 2026, समय 02:00 बजे गांव रसूलपुर गढोली में ग्रामवासियों से मुलाकात करेगा और इसके बाद जिलाधिकारी एटा को ज्ञापन सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ठाकुर अनिल सोलंकी करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर ठाकुर अनिल सोलंकी पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, एकेश लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष,अरुणेश गुप्ता प्रदेश सह प्रशिक्षक सेवा दल, शिवदयाल भारद्वाज सेवा दल, ओमबीर सिंह राजपूत,अंकित वर्मा आदि

ठाकुर अनिल सोलंकी

पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष

जिला कांग्रेस कमेटी एटा

सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

9456954111

Leave a Comment