WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला पुलिस व एनसीसी की महिला कैडेट्स ने संभाला चौराहों का ट्रैफिक, दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश, रिपोर्ट शिव सिंह

 

 

*एटा:- मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला पुलिस व एनसीसी की महिला कैडेट्स ने संभाला चौराहों का ट्रैफिक, दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश।*

 

आज दिनांक 13.10.2026 को मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन में जनपद एटा में यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की महिला पुलिस कर्मियों के साथ एनसीसी की महिला कैडेट्स के द्वारा शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात संचालन किया गया। महिला पुलिस कर्मियों एवं कैडेट्स ने आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की यातायात प्रबंधन में भागीदारी बढ़ाकर नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

यातायात संचालन के दौरान महिला कैडेट्स के अनुशासन और उत्साह को देखकर आमजन ने भी सराहना की। इस पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ समाज में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक नीतू वर्मा, महिला पुलिस कर्मी एवं एनसीसी कैडेट्स तथा यातायात कर्मी रहे।

Leave a Comment