WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

 

*जनपद एटा*सशक्त नारी, सशक्त समाज

नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के संकल्प के साथ एटा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पम्पलेट वितरित कर उन्हें किसी भी परिस्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।♦️*

 

*♦️इसी क्रम में समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम व साइबर क्राइम टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं, बालिकाओं, छात्र/छात्राओं व आमजन को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं व साइबर क्राइम के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।♦️*

 

 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा महिला अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।

 

यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। इसके अंतर्गत पुलिस टीमों ने स्कूल, ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं तथा आमजन को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के उद्देश्यों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

 

*ग्राम चौपालों के माध्यम से महिलाओं से सीधा संवाद*

 

अभियान के दौरान महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों, आत्मरक्षा के उपायों तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया कि वे किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस को सूचित करें तथा अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करें।

 

*स्कूलों में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*

 

मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भी पुलिस टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित कर महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।

 

*महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी*

 

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों एवं सेवाओं की जानकारी दी गई—

 

* 1090 – महिला हेल्पलाइन

* 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

* 108 – एम्बुलेंस सेवा

* 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

* 1930 – साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन

* cybercrime.gov.in – साइबर अपराध संबंधी शिकायत दर्ज करने हेतु पोर्टल

 

पुलिस टीमों द्वारा आमजन को इन सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

*महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति एटा पुलिस प्रतिबद्ध*

 

मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के माध्यम से जनपद एटा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा समाज में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Leave a Comment