*भोलेनाथ सेवा समिति ने कांवड़ियों के लिए लगाया प्रसाद एवं जल वितरण कैंप,*
डिप्टी ब्यूरो चीफ मौ0रियाज अब्बास
एटा।भोलेनाथ सेवा समिति द्वारा भोले भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए प्रसाद एवं जल वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ एटा सदर एसडीएम श्वेता सिंह ने किया।
इस अवसर पर कांवड़ियों को प्रसाद एवं शीतल जल वितरित कर उनकी सेवा की गई। कैंप में बड़ी संख्या में भोले भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद एवं जल ग्रहण किया। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कांवड़ियों की सेवा की।
भोलेनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लखन द्विवेदी ने कहा कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष कांवड़ियों की सेवा के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति आगे भी सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देती रहेगी।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष विपिन कश्यप, महासचिव आकाश सहित समिति के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कांवड़ियों की सेवा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।












