WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन , रिपोर्ट बी के दीक्षित

भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन
एटा,आज मन अत्यंत भावुक और दुःखी है। मेरे प्रिय मित्र एवं भाई,भारतीय मीडिया फाउडेंशन नेशनल के साथी पत्रकार श्री कमल मिश्रा जी( ग्राम- बाबूपुर साथरा पो०-सिरसा, प्रयागराज) की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री मिश्रा जी, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री कृष्णदेव मिश्र जी, जिनका दिनांक 22 अगस्त 2026, शनिवार को निधन हो गया था, उनकी पावन स्मृति में आयोजित शांति पाठ में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
मां का जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं होता, बल्कि परिवार के उस स्नेह, ममता और आशीर्वाद की छांव का दूर हो जाना होता है, जिसकी कमी जीवनभर महसूस होती है।
आज दिवंगत पुण्यात्मा के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हे प्रभु! दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक की इस घड़ी में भाई कमल मिश्रा जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
मां का प्यार कभी समाप्त नहीं होता, वह हमेशा अपनी संतान की यादों और संस्कारों में जीवित रहता है।
🌹 ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति। 🌹
ठाकुर अनिल सोलंकी
जिला अध्यक्ष
भारतीय मीडिया फाउडेंशन नेशनल एटा

Leave a Comment